मजेदार हिन्दी चुट्कुले भाग 3
एक शराबी सडक पर जा रहा था
अचानक फिसलकर वह कीचड में गिर गया
उसी वक्त बिजली चमकी तो
शराबी बोला-हे भगवान एक तो पहले कीचड में गिरा दिया और अब फोटो भी खींच रहे हो”
-------------
2 महीने के बाद जब मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने लगा तो उसने महसूस किया कि उसे नर्स से प्यार हो गया है.
मरीज: आई लव यू नर्स! तुमने मेरा दिल चुरा लिया है.
नर्स: चल हट झूठे, हमने तो तेरी सिर्फ किडनी चुराई है.
-------------
मैं अंग्रेजी के पेपर में फ़ैल हो गया, ट्रांसलेशन की वजह से –
1. मैं एक आम आदमी हूँ.
I AM A MANGO MAN.
2.मुझे इंग्लिश आती है.
ENGLISH COMES TO ME.
3. मेरा ताल्लुक हरिपुर हजारा से है.
I BELONG TO HARIPUR THOUSANDA
4. सड़क पर गोलियाँ चल रही हैं.
TABLETS ARE WALKING ON THE ROAD
-------------
संता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले –“हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।”
संता बोला – “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।”
-------------
Teacher:- छिपकली कौन है?
Pappu:- छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है जिसे बचपन
मेँ ‘Bourn Vita’ वाला दूध नहीं मिला , जिस कारण
वो कुपोषण का शिकार हो गया …!!!
-------------
आज का हिंदी ज्ञान :
Air Hostess = हवाई सुंदरी
Nurse = दवाई सुंदरी
Lady Teacher = पढ़ाई सुंदरी
Maid = सफ़ाई सुंदरी
Wife – लड़ाई सुंदरी
-------------
Teacher- तुम्हारे घर में सबसे छोटा कौन है?
Student- मेरे पापा!
Teacher- वो कैसे?
Student- वो अभी तक मम्मी के साथ सोते हैं!
-------------
पहला बच्चा – कल मैंने रॉकेट छोड़ा
तो सीधा सूरज से जा टकराया !
दूसरा बच्चा – क्या बात कर रहा है ?
फिर क्या हुआ ?
पहला बच्चा – फिर क्या ?
मेरी पिटाई हुई …
दूसरा बच्चा – किसने मारा ?
पहला बच्चा – सूरज की मम्मी ने …
-------------
अध्यापक – चाँद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ ?
विद्यार्थी – नील आर्मस्ट्रोंग.
अध्यापक – शाबाश … और दूसरा कदम किसने रखा था ?
विद्यार्थी – दूसरा भी उसी ने रखा होगा … आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं !!!
(Today’s students think logically … )
-------------
“पत्नी- देखो मोसम कितना हसींन है,तुम्हारा क्या प्लान है ??
पति- मेरा तो वही है 178 में 1 GB/day का 28 दिन के लिए ।
पत्नी चिल्लाई- घुस जा मोबाइल में”
-------------
टीचर : भूतकाल, वर्तमानकाल और भविष्य काल का एक उदाहरण मैं देती हूँ, फिर एक तुम देना – “मैं सुन्दर थी, हूँ और रहूंगी.”
विद्यार्थी : “आपको वहम था, है और रहेगा… !”
-------------
अध्यापक ने छात्र से पूछा – बताओं बच्चों ! दिन में तारे किस समय दिखाई देते है ?
एक छात्र ने उत्तर दिया – जब तमाचे पडते है
-------------
अध्यापक ने बच्चों से कहा- बच्चों 2030 में कयामत आएगी | दुनिया तबाह हो जाएगी … सब कुछ तबाह हो जाएगा |
एक बच्चा बोला – सर ! क्या उस दिन हमारे स्कूल की छूट्टी रहेगी ?
-------------
“पति रेडियो पर बिजी था।
पत्नी: क्या सुन रहे हो?
पति: मोदी जी के मन की बात।
पत्नी: मेरी तो कभी नहीं सुनते।
पति: तुम जो कहती हो
उसे मन की बात नहीं,
मन की भड़ास कहते है..!!!”
-------------

Comments
Post a Comment