मजेदार पति पत्नी के चुट्कुले
पत्नी ने रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा : बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति: 98, पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी: अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे? *सन्नाटा*
----------------
अनाथालय संचालक ने एक सेठ से कहा सेठजी आप अनाथालय के लिए क्या सेवा कर सकते है
सेठ -श्रीमान में अपने चारो बच्चो को अनाथालय में भिजवा दूंगा
----------------
तुझे पाने के लिए कुछ भी कर सकता हु,
तेरे प्यार में जी और मर सकता हु,
फिर भी तू नहीं मिली तो कोई ग़म नहीं,
यह फार्मूला दूसरी पे भी TRY कर सकता हु.
----------------
पप्पू स्कूल की लड़की से बोला:
“आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो..”
लड़की : “मैं अभी जा कर सर को बोलती हूँ” .
पप्पू : “पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो गयी है”
----------------
सास -बहू, पडोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है | उसकी बातो पर कभी विश्वास मत करना | ,वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी ?
बहू – कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं
----------------
टीचर ने कक्षा में बच्चों से पूछा,
दहेज किसे कहते हैं?
जवाब सुनकर टीचर हैरान हो गया…
जब कोई लड़का किसी लड़की
को जीवन भर झेलने के लिए
तैयार हो जाता है।
तो इसके बदले उसे दी जाने वाली
प्रोत्साहन राशि को दहेज कहते हैं।
----------------
लडकियाँ फेसबुक पे
चाहे सलमान, जॉन, रणबीर को देख के
कितना भी Aawww-wow कर लें
घरवाले
शादी तो
‘जेठालाल’ type आदमी से ही करवाएंगे
----------------
एक पागल खाली पेपर को
बार-बार चूम रहा था
दूसरा पागल- ये क्या है?
पहला- लव लेटर है
दूसरा- मगर ये तो खाली है
पहला- आज कल बोलचाल बंद है
----------------
यहां खुदा है,
वहां खुदा है,
आस पास खुदा ही खुदा है,
और जहां खुदा नहीं है,
वहां कल खुदेगा – नगरपालिका
----------------
Arrange marriage के भी अपने फायदे है
कभी कभी ऐसी लडकी से शादी हो जाती है,
जिसे लडका खुद सात जन्म तक नहीं पटा सकता……
----------------
भगवान ने हर किसी इंसान को अलग बनाया है,
लेकिन जब तक चीन की बारी आई वह थक चुका था
और कॉपी पेस्ट कॉपी पेस्ट करके सबको निपटा दिया
----------------
नासा ने चिंटू को चांद पर भेजने का फैसला किया
मगर चिंटू आधे रास्ते से ही वापस आ गया
चिंटू ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं.
----------------
इंजीनिरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूंछा …
कैसा है ये कोलेज ?
चौकीदार :- बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इन्जिनारिंग की है.
----------------
शादी के दुसरे दिन ही पत्नी अपने पति को मारने लगी ।
घरवाले ने पुछा :- क्यों मार रही हो इस बेचारे को?
पत्नी बोली :- इसने मेरी चाय मे ताबीज डाला है मुझे वश मे करने के लिये।
पति रोते हुए कहा :- वह ताबीज नही, टी बैग है… गँवार कही की ।
----------------
पापा – इतने कम मार्क्स… दो थप्पड़ मारने का मन कर रहा है ।
पप्पू – हाँ पापा जल्दी चलो मैंने उस साले मास्टर का घर भी देख रखा हैं…
----------------
पापाः बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ ???
पप्पुः पापा 80% आये है ।
पापाः पर मार्कशीट पर 40% लिखा है ???
पप्पूः बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाऊंट में आएंगे !!!

Comments
Post a Comment