मजेदार कहानी - अंडे वाला और भीड़


 

एक लडके की अंडों से भरी टोकरी उसकी साइकिल के पत्थर से टकराने की वज़ह से टूट गयी !

भीड़ इक्कठी हुई और सब चिल्लाने लगे....देख कर चलो भाई, कितनी गंदगी कर दी पूरी सड़क पर !!

तभी एक काका ने भीड़ से कहा.... इतना चिल्लाने से अच्छा है, ये सोचो इसका मालिक इसकी क्या हालत करेगा, इसकी पगार से पैसे काट लेगा, इसकी कुछ मदद करो, ये लो, मेरी तरफ़ से 10 रू ...

सभी ने सुहानुभुती दिखाते हुए 10-10 रू दिये,

लडका बहुत खुश हुआ क्योंकि मिली हुई रकम अंडो की कीमत से बहुत ज्यादा थी !!

सभी के चले जाने के बाद एक व्यक्ति ने उस लडके से कहा,बेटा.... अगर काका ना होते तो तू अपने मालिक को क्या जवाब देता ??

लडका- वो काका ही मेरा मालिक है और वो पक्का व्यापारी है ।

 

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात