ग्राहक और काल सेंटर की लड़की

 


गुड्डू ने कल रात कस्टमर केयर में फोन किया।

उधर से एक लङकी ने फोन उठाया - सर आपका स्वागत

है , मैं आपकी क्या सेवा कर सकती हूँ?

गुड्डू - प्लीज , मुझसे शादी करोगी , मैं बहुत अकेला औऱ तनहा हूँ ?

लङकी - सर आपका रोँग नंबर लग गया है , कृपया नम्बर की पुनः जांच कर लें ।

गुड्डू - ना सही लगा है रे , प्लीज बताओ ना , करोगी शादी मुझसे , तुमको रानी बनाकर रखूंगा...कसम से ??

लङकी - सर , आई एम नोट इंट्रेस्टेड इन यू.....मुझें आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है , माफ़ कीजिए औऱ फ़ोन रखिए ।

गुड्डू - अरे सुन तो , अरेँज मैरिज पर स्विट्जरलैँड

का और लव मैरिज पर सिँगापुर का हनीमून

प्लान है मेरा....प्लीज कर ले ना मुझसे शादी , सारा जीवन ऐश करेगी तू ।

लङकी - मुझे तुमसे शादी मे बिलकुल इंट्रेस्ट

ही नही है , अपने प्लान अपने पास रखो बेवकूफ आदमी , नहीं तो तेरा मुँह नोंच लुंगी ।

गुड्डू - अरे यार सुन तो , मैं तेरे को वेडिंग फंक्शन पर

डायमंड नैक्लेस दूँगा औऱ रिशेप्शन के दिन झूमके और खूबसूरत गोल्डन कंगन के साथ पायल भी दूँगा....अब तो कर ले मेरी जान मुझसे शादी ।

लङकी - चुप कर कमीने , मै इंट्रेस्टेड ही नहीँ हूँ ,चल अब जल्दी फ़ोन रख कुत्ते ।

गुड्डू- अब समझ में आया मेरा दर्द ? रोज मुझे फोन और SMS कर कर के क्या क्या ऑफर देती रहती हो जिनमे मै बिलकुल भी इंट्रेस्टेड नहीँ होता......सुधार जाओ तुमलोग , नहीं तो अगली बार नागिन डांस करते हुए बारात लेकर सीधे तेरे दफ़्तर पहुँच जाऊंगा चुड़ैल ।

 

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात