पुलिस वाले और शराबी के मजेदार कहानी

 


एक रात को पुलिस वालों ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को पकड़ने के लिए एक बीयर बार के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी कर ली।

थोड़ी देर बाद जब बार बंद होने वाला था तो एक आदमी बार से बाहर निकला और लड़खड़ाता हुआ अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ने लगा। चलते-चलते वह एकदम से गिर गया।

फिर उठा और थोड़ा संभला और आगे बढ़ा। उसने अपनी जेब में से चाबी निकाली 3-4 गाड़ियों को लगाने के बाद उसे अपनी गाड़ी मिल गई। वह बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बैठा।

गाड़ी स्टार्ट की और चल पड़ा। जैसे ही वह चला पुलिस वालों ने उसके पीछे अपनी गाड़ी लगा ली और उसे रोक लिया। पुलिस वाले ने उसे जांच के लिए बाहर निकलने को कहा।

आदमी झट से बाहर निकला। लेकिन जांच में शराब की मात्रा आई ही नहीं। पुलिस वाले हैरान हो गए और उससे पूछा कि इसका क्या राज है? आदमी ने उन्हें बताया कि उसने तो शराब पी ही नहीं है।

पुलिस वाले : फिर तुम ऐसे क्यों नाटक कर रहे थे?

आदमी (मुस्कुराते हुए) : ताकि आप मेरे पीछे आ सको और मौक़ा पाकर बार में बैठे सारे पियक्कड़ आसानी से निकल सकें!

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात