एक नेता जी और गधे का मजेदार किस्सा

 एक दिन चुनावी मौसम में एक नेताजी किसी गाँव में सभा को संबोधित करने जा रहे थे ।

लेकिन दुर्भाग्यवश सभास्थल के ठीक पहले ही उनकी कार के नीचे एक गधा आ गया ।

नेताजी की गाड़ी की रफ़्तार इतनी तेज़ थी औऱ दुर्घटना इतनी जबरदस्त कि गधे ने वहीं दम तोड़ दिया।

साथ ही एक्सीडेंट के कारण नेताजी की कार भी खराब हो गई ।

अब तत्काल कोई उपाय न देखकर जल्दबाजी में नेताजी ने ड्राईवर को नज़दीक के ही एक गांव में लोगों को मदद के लिए बुलाने भेजा ।

करीब दो घंटे बाद जब ड्राईवर वापस लौटा तो उसके गले में ढेर सारी फूल मालाएं पड़ी हुई थीं ।

नेताजी ने बड़ी उत्सुकता से पूछा - " अबे साले , तूने ऐसा क्या किया जो तेरा इतना ज़्यादा सम्मान हुआ औऱ लोगों ने तुझे फूल मालाओं से लाद दिया ?"

ड्राईवर बोला- " कुछ नहीं सरजी , मैंने तो सिर्फ गांव में जाकर भोले भाले लोगों से इतना ही कहा था कि नेताजी की कार का ज़ोरदार एक्सीडेंट हो गया है.....और गधा मर गया....!!

 

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात