एक व्यापारी की इच्छा और जादुई जिन की ताकत
एक व्यक्ति अपनी चमचमाती BMW कार से कहीं जा रहा था…
उसकी बगल वाली सीट पर उसकी भारी भरकम पत्नी भी बैठीं थी …
अचानक जाते जाते रास्ते में उसने देखा कि एक बहुत ही खूबसूरत महिला एक साइकिल सवार के पीछे वाली सीट पर बैठी है …
उसे लगा शायद वह उस साइकिल सवार की पत्नी होगी ..
BMW वाले व्यक्ति को बहुत ईर्ष्या हुई और उसने शिकायत भरे लहजे में ख़ुद से कहा.....साला ,मैंने क्या तक़दीर पाई है....काश मुझें भी ऐसी ही पत्नी मिली होती...
संयोग से उसकी हृदय की पीड़ा को वहाँ से गुजरते हुए एक दयालु जिन्न ने सुन ली औऱ उसे उस आदमी पर तरस आ गई ।
जिन्न ने तुरंत उस आदमी की इच्छा पूरी कर दी औऱ वह आदमी पल भर में साइकिल पर आ गया...!
उसके बाद आदमी फूटफूटकर रोने लगा तो उसे दुखी देख हैरान जिन्न उसके सामने प्रकट हुआ औऱ बोला....अब क्या चाहिए रे तेरे को ??
उस आदमी ने कहा...ये क्या कर दिया तुमने ?? मुझें एक झटके में BMW से साइकिल पर ला दिया ??
उसकी बातों को सुन जिन्न ने हँसते हुए कहा.....भाई मैंने कुछ नहीं किया ये तो पैकेज़ है , उसके साथ वो फ़्री था और इसके साथ ये.........!!

Comments
Post a Comment