मजेदार कहानी - हमारे पंजाब मे


सरदार जी पहली बार अपने लड़के मोंटी को स्कूटर पर घुमाने निकले, रास्ते मैं अंगूर दिखा .

मोंटी चिल्लाया - पापा पापा !! अंगूर खाना हैं !

सरदार जी - हुह ! हमारे पंजाब में तो बड्डे बड्डे अंगूर मिलते हैं ! ये तो अंगूरी हैं अंगूरी !

और आगे बढ़ गए .
रास्ते मे सेब दिखा .

मोंटी चिल्लाया - पापा पापा !! सेब खाना हैं !

सरदार जी - हुह ! हमारे पंजाब में तो बड्डे बड्डे सेब मिलते हैं ! ये तो सेबी हैं सेबी !

और आगे बढ़ गए .

रास्ते मे केला दिखा .

मोंटी चिल्लाया - पापा पापा !! केला खाना हैं !

सरदार जी - हुह ! हमारे पंजाब में तो बड्डे बड्डे केला मिलते हैं ! ये तो केली हैं केली !

और आगे बढ़ गए .

रास्ते मे समोसा दिखा .

मोंटी चिल्लाया - पापा पापा !! समोसा खाना हैं !

सरदार जी - हुह ! हमारे पंजाब में तो बड्डे बड्डे समोसा मिलते हैं ! ये तो समोसी हैं समोसी !

करते करते वो मोंटी तो लेकर वापस आ गए और कुछ भी नहीं लिया .

मोंटी का गुस्सा सातवे आसमान पर था .

माँ ने पूछा - पापा के साथ घुमने मे मज़ा आया मोंटी ??

मोंटी ने कहा - हुह ! हमारे पंजाब में तो बड्डे बड्डे पापा मिलते हैं ! ये तो पापी हैं पापी !!!

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात