नाई और मूर्ख लड़का

 

एक सेठ एक नाई के पास अपना बाल कटवाने गए हुए थे, तभी वहाँ एक छोटा सा लड़का आया। नाई  ने उस सेठ को बोला साहब आइये मैं आपको दुनिया का सबसे मूर्ख लड़के से मिलवाता हूँ।

ऐसा कहते हुये नाई  ने उस छोटे लड़के को अपने पास बुलाया, और फिर अपने एक हाथ मे 10 रूपय और दूसरे हाथ मे 50 रूपय रख कर दोनों हाथ लड़के के सामने लाकर पूछ बेटा तुम कौनसा पैसा चुनोगे।

लड़का 10 रुपय चुना और ले कर चला गया।

लड़के के जाने के बाद नाई  ने सेठ की तरफ देखा और कहा- साहब मैंने कहा था न की यह लड़का दुनिया का सबसे मूर्ख लड़का हैं, 50 रुपय की जगह हर बार यह 10 रुपय ही चुनता हैं। सेठ ने यह देख कर हंस दिया। और उसे भी लड़की की मूर्खता मे हंसी आ गई।

जब वह बाल कटवा कर नाई  की दुकान से कुछ दूर आ गया तभी उसने देखा की वही लड़का पास मे ही एक समोसे की दुकान मे समोसे खा रहा था। सेठ लड़के के पास गया और पूछ बेटा तुमने 50 की जगह 10 की नोट क्यू उठाई थी, लड़के ने कहा जिस दिन मैंने नाई  के हाथ से 50 की नोट उठा लूँगा उस दिन के बाद से नाई  मेरे साथ वह खेल नहीं खेले गा।

क्योकि अभी मैं 10 रुपय ही उठता हूँ तो नाई  मेरे साथ यह खेल हर दूसरे तीसरे दिन खेलता हैं।

सेठ को समझ आ गया की लड़का बुद्दू बनने का नाटक करके  नाई  को उल्लू बना रहा हैं।

 

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात