हिन्दी मे चुट्कुले - बाबा जी और उनका श्राप


 

एक सायकल वाला गट्टु को ठोक दिया और बोला !!!

सायकल वाला :- तुम बहुत नसीब दार हो ।

गट्टु :- एक तो तु मुझे सायकल से ठोक दिया और बोल रहा है कि मै नसीबदार हु !!!

सायकल वाला :- आज संडे था इसलिये मै सायकल चला रहा हु बाकि दिन मै ट्रक चलाता हु।

------------

एक बार पिंकु ब्लड डोनेट करने गया । पिंकु का शरीर इतना पतला था कि,

केम्प वाले उसे ही दो बोतल ब्लड चढ़ा दिये और बोले ले तु भी जी ले अपनी जिंदगी !!!

-------------

पप्पू अपना घर पुरा साफ देखकर चौक गया और अपनी पत्नी से पूछा ?

पप्पू :- क्या हुआ Facebook का सर्वर डाउन है क्या ?

पत्नी :- नही, मेरे मोबाइल का चार्जर नही मिल रहा है उसे ढूँढने के चक्कर मे पुरा घर साफ हो गया !!!

--------------

गपपु क्लास मे टेबल मे सर रख कर सो रहा था, तभी साइंस टीचर ने देख लिया।

और देखते ही गपपु से साइंस टीचर ने कहा:- सो रहे हो क्या ?

गप्पू :- नही टीचर गुरुत्वाकर्षण के कारण सिर निचे झुक जा रहा है !!!

--------------

अमेरिका के दो वैज्ञानिक तब बेहोश हुए जब उन्हे ये पता चला की कढ़ाई चाटने से शादी मे बारिश होती है।

--------------

एक बार क्लास में टीचर ने बच्चों से एक सवाल पूछा,

टीचर: तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों?

सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए, यह देख टीचर ने एक और सवाल पूछा;

टीचर: अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे तो तुम क्या करोगे?

सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला;

पप्पू: टीचर जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!

----------------

टीचर: बहुवचन किसे कहते है?

पप्पू- जब बहू अपने ससुराल वालो को खरी-खोटी सुनाती है

तो उसे बहु वचन कहते है।

अध्यापक जी बेहोश होते होते बचे।

--------------

हद तो तब पार हो गई….

जब एक लड़का क्लास में टीचर से…..

May I Go To Toilet…..

बोलकर मूवी देखने चला गया….!!

-------------

अध्यापक: ये बताओ संतोष के पास आम  हैं

इस वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो?

पप्पू ने अंग्रेज़ी में ट्रांसलेट किया:

“Satisfaction have mango ”!!

-----------------

शिक्षक: MATHS का फुल फॉर्म बताओ..??

छात्र: मेरी आत्मा तुझे हमेशा सताएगी..!

शिक्षक आज तक सोच रहा हैकि लड़के ने फूल फॉर्म बताया था कि बद दुआए देकर गया

-------------

जिंदगी की मुसीबतें

उन विद्यार्थी का रास्ता कभी नहीं रोक सकतीं,

जो….

बचपन में पेंसिल छोटी हो जाने पर

उसके पीछे पेन का ढक्कन लगाकर,

उसे फिर से पकड़ने लायक बना लेते थे !

-----------

दादा :- बेटा जा कहीं छुप जा तेरे टीचर आ रहे है ।

अंकित :- नहीं दादा जी, आप छुप जाओ क्योकि मैं आपके मरने का बहाना बनाकर छुट्टी किया था ।

---------------

यमराज :- बोल चिंटू कहा जायेगा स्वर्ग मे या नर्क मे ?

चिंटू :- यमराज जी मुझे केवल मोबाइल और चार्जर दे दो बाकी जहां कहोगे वहां Adjust कर लुंगा।

-------------

गट्टु :- यार बट्टू, मै एक ची़ज बहुत बार नोटिस की है

बट्टु :- कौन सी चीज़ है गट्टु ।

गट्टु :- जब भी फाटक बंद होता है तो ट्रेन जरूर जाती है।

-------------

टीचर :- बताओ गोलु नक्शा मे भारत कहा है ।

गोलु :- यहां है टीचर

टीचर :- सही है golu, अब बीरु तुम ये बताओ भारत कि खोज किसने की थी

बीरु :- गोलु ने ।

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दी कहानी - चार मोमबत्ती की कहानी

मजेदार कहानी - चमचागिरी जिंदाबाद

बूढ़ा आदमी और ठंड की एक रात